Mahakumbh 2025: सत्य सनातन कॉन्क्लेव में आचार्य प्रमोद कृष्णम, किसे बताया असली और नकली हिंदू?

आचार्य प्रमोद कृष्णम

Image Source : INDIA TV
आचार्य प्रमोद कृष्णम

प्रयागराज में हो रहे सबसे बड़े धार्मिक त्योहार महाकुंभ को लेकर इंडिया टीवी आपके लिए स्पेशल शो ‘सत्य सनातन’ कॉन्क्लेव लेकर आया है। इस शो में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे हैं, जिन्होंने धर्म को लेकर कई बातें लोगों को बताई। उन्होंने कहा कि दुनिया में धर्म सिर्फ एक है वो है सनातन। सनातन ने कभी किसी पर हमला नहीं किया।

‘सत्य से जुड़ना सतयुग, दूर जाना कलयुग है’

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, भारत भावनाओं और आस्था का देश है। सत्य से जुड़ना सतयुग, दूर जाना कलयुग है। सत्य से दूर जाना ही कलयुग है। उन्होंने कहा, दुनिया के जितने धर्म हैं वो पंथ और मत हैं। दुनिया में धर्म सिर्फ एक है वो है सनातन।

‘हिंदू होना और हिंदू बनने में बहुत फर्क होता है’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आचार्य ने कहा, राहुल गांधी जी भारत को जानने के लिए निकले थे लेकिन भारत को जान नहीं पाए। उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी को कभी भारत माता की जय बोलते हुए, वंदे मातरम का नारा लगाते हुए या कभी तिलक लगाते हुए देखा हैं? हिंदू होना और हिंदू बनने में बहुत फर्क होता है। नए दौर में कुछ असली तो कुछ नकली हिंदू भी हैं।”

‘सनातन को मिटाने की साजिश हजारों साल पुरानी’

आगे उन्होंने कहा, ”सनातन को मिटाने की साजिश हजारों साल पुरानी है। मंदिरों तोड़ने का जिक्र इतिहास में दर्ज है। अभी तो सनातन का दौर है। कोई असली हिंदू बनेगा, कोई नकली हिंदू बनेगा। सनातन ना कभी मिटा था ना कभी मिटेगा। हमें सनातन ने मस्जिद तोड़ना नहीं सिखाया।”

‘संभल में अवतार से पहले चमत्कार प्रारंभ है’

यूपी के संभल में मिल रहे नए कूपों और बावड़ी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि संभल में अवतार से पहले चमत्कार प्रारंभ है। सच पर कोई पर्दा डालेगा तो झगड़े होंगे। आगे उन्होंने कहा, सनातन ना कभी मिटा है, ना कभी मिटेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जब से अखिलेश यादव, राहुल गांधी की संगत में आए हैं तब से वह उटपटांग बाते करने लग गए हैं। कुछ लोग खाएंगे हिंदुस्तान में, लेकिन बातें करेंगे तालिबानी। वोट इनको हिंदुस्तान का चाहिए लेकिन बातें तालिबान जैसी करते हैं।

यह भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: महाकुंभ स्पेशल ‘सत्य सनातन’ कॉन्क्लेव में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें क्या बोले

Mahakumbh 2025: महाकुंभ स्पेशल ‘सत्य सनातन’ कॉन्क्लेव में पहुंचे पंडित पवन कौशिक, जानें क्या बोले

Latest India News

Source link

Ment News
Author: Ment News